बीजिंग ने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की बढ़ाई अवधि, जांच तेज करने के दिए आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन ने बीजिंग में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर वृद्धि होने के मद्देनजर कर्मचारियों और छात्रों के लिए घर पर रहने के आदेश की अवधि बढ़ा दी है तथा सोमवार को व्यापक पैमाने पर अतिरिक्त जांच के आदेश दिए हैं। चीनी राजधानी में कई रिहायशी इलाकों में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध …

बीजिंग। चीन ने बीजिंग में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर वृद्धि होने के मद्देनजर कर्मचारियों और छात्रों के लिए घर पर रहने के आदेश की अवधि बढ़ा दी है तथा सोमवार को व्यापक पैमाने पर अतिरिक्त जांच के आदेश दिए हैं। चीनी राजधानी में कई रिहायशी इलाकों में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हालांकि, शहर में हालात शंघाई से कहीं बेहतर हैं, जहां दो महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है। बीजिंग में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 99 मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन पहले आए 50 मामलों से अधिक है। कुल मिलाकर चीन में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 802 नए मरीज मिले। संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए सरकार ने पृथकवास के सख्त नियम लागू किए हैं, लॉकडाउन लगाया है और जांच तेज कर दी है।

ये भी पढ़ें:- जापान में नए व्यापार समझौते की शुरुआत करेंगे जो बाइडन, देशों की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

संबंधित समाचार