वाराणसी : प्रभु घाट में नाव हादसा, 6 लोग डूबे, 2 की बचाई गई जान
वाराणसी। जिले में आज सोमवार को बड़ी घटना घट गई है। प्रभु घाट पर नाव पलट गई। ऐसा बताया जा रहा है कि नाव में सवार 6 लोग डूब गए हैं। नाविकों ने 2 की जान बचा ली है। कुछ लोग नाव में सवार होकर बोटिंग कर रहे थे। तभी पानी भरने के कारण नाव …
वाराणसी। जिले में आज सोमवार को बड़ी घटना घट गई है। प्रभु घाट पर नाव पलट गई। ऐसा बताया जा रहा है कि नाव में सवार 6 लोग डूब गए हैं। नाविकों ने 2 की जान बचा ली है।
कुछ लोग नाव में सवार होकर बोटिंग कर रहे थे। तभी पानी भरने के कारण नाव पलट गई। नाव पलटने के बाद नाविकों ने नदी में कूद कर दो लोगों की जान बचा ली और चार लोगों की तलाश अभी भी की जा रही है।
वहां की स्थानीय पुलिस और गोताखोर लोगों की तलाश में जुटी हैं।
पढ़ें-यूपी में विकास की भव्य इमारत तैयार करेगी योगी सरकार: आनंदीबेन पटेल
