चुनाव आते ही झूठे शिलान्यासों में लग जाते हैं भाजपा नेता: कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोई भी चुनाव आते ही भारतीय जनता पार्टी नेताओं पर झूठे शिलान्यासाें का आरोप लगाते हुए आज कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता की याद सिर्फ चुनाव के समय ही आती है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता …

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोई भी चुनाव आते ही भारतीय जनता पार्टी नेताओं पर झूठे शिलान्यासाें का आरोप लगाते हुए आज कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता की याद सिर्फ चुनाव के समय ही आती है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता की याद सिर्फ चुनाव के समय ही आती है। जब भी कोई चुनाव सामने आते हैं, मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा के तमाम मंत्री, नेता झूठे नारियल फोड़ने निकल पड़ते हैं , झूठी घोषणाओं में लग जाते हैं, झूठे भूमिपूजन, शिलान्यास की बाढ़ सी आ जाती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब फिर पंचायत व नगरीय निकाय के चुनाव को देखते हुए एक बार फिर पूरे प्रदेश में जनता को गुमराह करने के लिए ये खेल शुरु हो चुका है। ख़ाली ख़ज़ाने से एक बार फिर करोड़ों के झूठे सपने दिखाये जा रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि हर चुनाव के पहले इस तरह का खेल खेला जाता है। बाकी तो सरकार इवेंट, प्रचार-प्रसार, भ्रष्टाचार और घोटालों में लगी रहती है।

ये भी पढ़ें- किरीट सोमैया की पत्नी ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का किया मुकदमा

 

 

 

संबंधित समाचार