हल्द्वानी: ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े से बाईपास रोड पर अतिक्रमण, मानकों की अनदेखी, जिम्मेदार बेपरवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर को मानकों और साफ-सफाई का पाठ पढ़ाने वाला नगर निगम स्वयं की मानकों की परवाह नहीं कर रहा और न ही उसे साफ-सफाई से कोई वास्ता है। गौलापार में बने ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा गौलापार बाईपास रोड तक फैल गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर को मानकों और साफ-सफाई का पाठ पढ़ाने वाला नगर निगम स्वयं की मानकों की परवाह नहीं कर रहा और न ही उसे साफ-सफाई से कोई वास्ता है। गौलापार में बने ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा गौलापार बाईपास रोड तक फैल गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौलापार में ट्रंचिंग ग्राउंड विवादों का मुद्दा बना रहता है।

यहां पास की एक बड़ी आबादी इस ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध करती रहती है। पिछले दिनों यहां ग्राउंड में लगी आग बारिश के बाद ही बुझ पाई। इसके बाद ट्रंचिंग ग्राउंड के गेट पर ही कूड़ा डालना शुरू हुआ। जब इस पर भी लोगों ने आपत्ति जताई तो यह काम भी बंद हो गया।

अब ट्रंचिंग ग्राउंड के बाहर गौलापार बाईपास रोड पर ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा फैला दिया गया है। कूड़ागाड़ी यहीं आकर कूड़ा डालकर चली जाती है। रोड के एक बड़े हिस्से पर कूड़ा फैला हुआ है। बारिश के समय यह कूड़ा बहकर पूरी रोड पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है और साथ ही कूडे़ का सही निस्तारण नहीं होने की वजह से बीमारियां भी पनप रहीं हैं।

कूड़े का सही से निस्तारण करे नगर निगम
ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा बाहर से सड़क तक फैला हुआ है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नगर निगम का ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े का सही से निस्तारण करना चाहिये। – नीरज रैक्वार, निवासी गौलापार

ट्रंचिंग ग्राउंड की समस्या को नगर निगम सुलझाना ही नहीं चाहता है। अगर ऐसा होता तो यहां मानकों की अनदेखी कर कूड़ा नहीं डाला जाता। अब कूड़ा ग्राउंड से बाहर सड़कों पर भी डाला जा रहा है। – सरताज आलम, निवासी वनभूलपुरा

बोले जिम्मेदार
अगर कूड़ा सड़क पर है तो इसको देखा जायेगा। कर्मचारियों को निर्देश दिये जायेंगे कि कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड के अंदर ही डालें। – डॉ. मनोज कांडपाल, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, हल्द्वानी

संबंधित समाचार