हल्द्वानी: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी ने लगाई 91 हजार की चपत, पुलिस ने 71 हजार वापस दिलाए
हल्द्वानी,अमृत विचार। गूगल से मिले फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी से लगी चपत के मामले में पुलिस ने गुडवर्क किया है। पुलिस ने पीड़ित की गंवाई रकम अधिकांश हिस्सा उसके खाते में वापस पहुंचा दी है। बता दें कि हीरानगर कालाढूंगी रोड निवासी रितेश गोपाल पुत्र लक्ष्मी नारायण गोपाल का मोबाइल कुछ दिनों से हैंग कर …
हल्द्वानी,अमृत विचार। गूगल से मिले फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी से लगी चपत के मामले में पुलिस ने गुडवर्क किया है। पुलिस ने पीड़ित की गंवाई रकम अधिकांश हिस्सा उसके खाते में वापस पहुंचा दी है।
बता दें कि हीरानगर कालाढूंगी रोड निवासी रितेश गोपाल पुत्र लक्ष्मी नारायण गोपाल का मोबाइल कुछ दिनों से हैंग कर रहा था। मोबाइल की शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्होंने सर्च इंजन गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था। यहां से जो नंबर रितेश को मिला तो उस पर फोन कर दिया। फोन उठाने वाले ने भी खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया।
रितेश ने अपनी शिकायत इस फर्जी अधिकारी से साझा की और जालसाज ने भरोसा दिया कि उनकी दिक्कत जल्द दूर हो जाएगी। इसके एवज में जालसाज ने रितेश के उनके आधार और पैन कार्ड की जानकारी हासिल कर खाते से 91110 रुपए उड़ा दिए। समय रहते रितेश कोतावली पहुंचे। इसके बाद साइबर टीम ने काम शुरू किया और 71 हजार रुपए खाते में वापस करा दिए। बाकी के 20 हजार जालसाज खाते से निकाल चुका था।
