मुंबई के पर्यटक की नैनीताल में हृदय घात से मौत
नैनीताल, अमृत विचार। मुंबई से नैनीताल घूमने पहुंचे 63 वर्षीय बुजुर्ग पर्यटक की हृदय घात से मौत हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान हुई बुजुर्ग की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. अनिरुद्ध गंगोला ने बताया कि 63 वर्षीय नंद कुमार पाटिल को उनकी पत्नी …
नैनीताल, अमृत विचार। मुंबई से नैनीताल घूमने पहुंचे 63 वर्षीय बुजुर्ग पर्यटक की हृदय घात से मौत हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान हुई बुजुर्ग की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. अनिरुद्ध गंगोला ने बताया कि 63 वर्षीय नंद कुमार पाटिल को उनकी पत्नी समेत स्थानीय होटल के मैनेजर सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यहां उपचार के दौरान नंद कुमार की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मुंबई निवासी पर्यटक दंपति नंद कुमार पाटिल पुत्र अन्ना साहेब पाटिल पूर्व ब्लॉक 23 आर्टिक विलेज सेक्टर 8 सीबीडी बेलापुर नवी मुंबई से बीते दो दिन पहले केसरी ग्रुप के साथ नैनीताल घूमने पहुंचे थे और तल्लीताल स्थित एक होटल में रुके थे। यहां रविवार देर रात उनके सीने में दर्द हुआ जिसके बाद परिजन सोमवार सुबह उपचार के लिए उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से उनका परिवार सदमे में है।
