फतेहपुर: भगवान महावीर स्वामी की अष्टधातु की मूर्ति बरामद, एक गिरफ्तार
बिंदकी/फतेहपुर। कोतवाली बिंदकी पुलिस ने लगभग तीन करोड़ साठ लाख रुपए कीमत की भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। बिंदकी पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र श्रीवास्तव व वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मय हमराहियों …
बिंदकी/फतेहपुर। कोतवाली बिंदकी पुलिस ने लगभग तीन करोड़ साठ लाख रुपए कीमत की भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। बिंदकी पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र श्रीवास्तव व वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मय हमराहियों के साथ आज ग्राम दरवेशाबाद ने छापा मारकर भगवान भगवान महावीर स्वामी की चोरी की गई मूर्ति बरामद की।
इसके साथ ही नकुल पुत्र स्वर्गीय श्यामू आयु 20 वर्ष निवासी ग्राम दरवेशाबाद थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। मूर्ति का वजन 3 किलो 640 ग्राम है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग तीन करोड़ साठ लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 41 सीआरपीसी व धारा 411, 413, 414 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
ज्ञात हो कि रविवार को दरवेशाबाद के एक तालाब में मछली पकड़ने गए एक युवक को यह मूर्ति दिखी थी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पाया कि यह मूर्ति चोरी कर लाई गई है। पकड़े गए अभियुक्त ने भी इस मूर्ति को चोरी कर लाये जाने की बात कबूल की है।
यह भी पढ़ें:-गरमपानी: शराब पीकर हुड़दंग मचाना कार सवार युवकों को पड़ा भारी, गिरफ्तार, कार सीज
