कानपुर: प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घाटमपुर/कानपुर। कोतवाली क्षेत्र के तेजपुर गांव में बीते रविवार की देर रात एक युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके शव गांव के बाहर बगीचे में बेर के पेड़ पर लटकते मिले। परिजनों ने बताया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। और शादी करना चाहते थे। तेजपुर गांव निवासी राकेश …

घाटमपुर/कानपुर। कोतवाली क्षेत्र के तेजपुर गांव में बीते रविवार की देर रात एक युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके शव गांव के बाहर बगीचे में बेर के पेड़ पर लटकते मिले। परिजनों ने बताया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। और शादी करना चाहते थे।

तेजपुर गांव निवासी राकेश संखवार का 19 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार सूरत (गुजरात) में मजदूरी करता था। उसका गांव के ही विजय करन संखवार की 18 वर्षीय पुत्री रोशनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घरवालों को भी यह बात मालूम थी। वे उनकी शादी करने को भी राजी थे, लेकिन लोकलाज के भय से लड़के ने शादी की बात माता-पिता पर छोड़ दी थी।

बीते पांच दिन पहले प्रशांत गुजरात से घर आया। इसी बीच पिता राकेश ने उसकी शादी पड़ोस के गांव में तय कर दी। आगामी 21 जून को उसकी बारात जानी थी, जिसके लिए घर में तैयारियां शुरू हो गई। वर-वधू के लिए कपड़े और जेवर भी खरीदे जा चुके थे। यह बात जब रोशनी को पता चली तो वह विफर गई और प्रशांत के ऊपर शादी करने का दबाव बनाने लगी।

बीते रविवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे प्रशांत अपने घर से निकल गया। इधर रोशनी भी बहन और भाइयों के साथ घर पर मौजूद थी। देर रात वह भी अचानक गायब हो गई। सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने प्रशांत और रोशनी के शव गांव से तकरीबन 300 मीटर दूर शिवबालक संखवार के बाग में बेर के पेड़ पर फांसी में लटके मिले। घटना से सनसनी मच गई।

पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशांत और रोशनी ने दुपट्टे से गला कसकर एक ही डाल पर फांसी लगाई थी। दोनों के शव एक दूसरे की तरफ पीठ किए लटके थे। सीओ सुशील कुमार दुबे और कोतवाल एसके सिंह भी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। गांव वालों ने बताया कि प्रशांत और रोशनी के प्रेम प्रसंग के बारे में उनके घरवालों को मालूम था। जिसके चलते किसी भी पक्ष को कोई एतराज नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:-बरेली: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या का आरोप

संबंधित समाचार