बरेली: हिमगिरी एक्सप्रेस में यात्री को पड़ा हार्ट अटैक
अमृत विचार, बरेली। 32 वर्षीय सिकंदर जम्मूतवी से हावड़ा जाने के लिए 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। वह ट्रेन के बी-4 कोच की 55 नंबर सीट पर सफर कर रहे थे। इस दौरान रामपुर के आसपास उनके सीने में अचानक दर्द शुरू हो गया। सिकंदर ने पूरे मामले से टीटीई को अवगत कराया …
अमृत विचार, बरेली। 32 वर्षीय सिकंदर जम्मूतवी से हावड़ा जाने के लिए 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। वह ट्रेन के बी-4 कोच की 55 नंबर सीट पर सफर कर रहे थे। इस दौरान रामपुर के आसपास उनके सीने में अचानक दर्द शुरू हो गया। सिकंदर ने पूरे मामले से टीटीई को अवगत कराया तो कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद बरेली जंक्शन पर डाक्टर की टीम अलर्ट हो गई। बताया जा रहा है कि यात्री को ट्रेन में माइर हार्ट अटैक आया था। बरेली जंक्शन पर ट्रेन पहुंची तो डाक्टरों ने उन्हें यात्रा समाप्त करने को कहा। लेकिन उन्होंने यात्रा समाप्त करने से मना कर दिया। फिलहाल प्राथमिक उपचार देकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: प्रेमनगर पुलिस ने पकड़े मोबाइल और बाइक चोर
