बरेली: मंडी में पानी, बिजली और सुरक्षा के दावे झूटे
अमृत विचार, बरेली। आढ़तियों से लाखों रुपये शुल्क वसूलने वाली मंडी परिषद उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। आढ़ती असुविधाओं के बीच कारोबार करने को मजबूर हैं। मंडी परिषद द्वारा आढ़तियों को बिजली, पानी और सुरक्षा देने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। पानी के अभाव में रोजाना लाखों रुपये …
अमृत विचार, बरेली। आढ़तियों से लाखों रुपये शुल्क वसूलने वाली मंडी परिषद उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। आढ़ती असुविधाओं के बीच कारोबार करने को मजबूर हैं। मंडी परिषद द्वारा आढ़तियों को बिजली, पानी और सुरक्षा देने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। पानी के अभाव में रोजाना लाखों रुपये की सब्जी का नुकसान आढ़तियों को उठाना पड़ रहा है।
डेलापीर स्थित फल एवं सब्जी मंडी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। मंडी परिषद ने आढ़तियों को व्यापार के लिए दुकानें तो आवंटित कर दी हैं,लेकिन सुविधाओं के नाम पर उन्हें ठेंगा दिखाया जा रहा है। यहां मूलभूत सुविधाओं के लिए भी आढ़तियों को संघर्ष करना पड़ रहा है। बिजली-पानी जैसी सुविधा भी नसीब नहीं हो रही है। साथ ही जाम की समस्या से भी रोजाना दो-चार होना पड़ता है। आढ़ती कई बार मंडी परिषद के सचिव से जरूरी सुविधाएं मुहैया करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- बरेली: लंबे इंतजार के बाद लोगों को तपती गर्मी से मिली राहत, सुबह-सुबह हुई तेज बारिश से तापमान में आई गिरावट
