झांसी: स्कूल जा रही छात्रा से दो युवकों ने की छेड़छाड़, केस दर्ज
झांसी। झांसी में स्कूल जा रही एक छात्रा से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। उसके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी कई माह से स्कूल आते-जाते उसके साथ छेड़खानी कर रहे थे। छात्रा ने सीपरी बाजार थाना में रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने …
झांसी। झांसी में स्कूल जा रही एक छात्रा से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। उसके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी कई माह से स्कूल आते-जाते उसके साथ छेड़खानी कर रहे थे। छात्रा ने सीपरी बाजार थाना में रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मसीहागंज के नंदनपुरा निवासी 16 साल की किशोरी 11वीं की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि 20 मई को वह घर से स्कूल जा रही थी। रास्ते में महीसागंज निवासी राज पुत्र दीपू और काकू पुत्र सुनील ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
छात्रा ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दोनों आरोपी आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे है। इससे उसका स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। सिपरी बाजार इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला के मुताबिक मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद: दो बहनों से हुई छेड़छाड़, भाई ने उठाई आवाज तो चाकुओं से गोदा, आरोपी फरार
