जन-जन तक मोदी सरकार के आठ सालों की उपलब्धियां पहुंचाएंगे योगी के मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार प्रदेश में जोर-शोर से कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस योजना के तहत योगी के मंत्री बूथ से लेकर गांव के चौपाल तक सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। इस दौरान प्रभात …

लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार प्रदेश में जोर-शोर से कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस योजना के तहत योगी के मंत्री बूथ से लेकर गांव के चौपाल तक सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। इस दौरान प्रभात फेरी भी निकालकर लोगों के बीच सरकार के कार्यों का बखान किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने दी।

उन्होंने कहा कि 30 मई को केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसके लिए सुशासन व गरीब कल्याण के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम एक या 2 जून को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। जबकि जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों की पुस्तक का विमोचन जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष व सांसद के जरिये होगा। साथ ही सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की 10 योजनाओं के लिए चयनित लाभार्थियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि हर दिन आठ घंटे किसी एक बूथ पर जाकर बूथ आधारित गतिविधियों में शामिल होंगे। बूथ कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक जन-जन तक पहुंचाएंगे। शहीद परिवार के घर जाकर उनका सम्मान किया जाएगा। योजनाओं के लाभर्थियों को पौधा भेंट कर पौधरोपण करवाने के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगी भाजपा- जिला अध्यक्ष शशांक

संबंधित समाचार