आजमगढ़: सिरफिरे भाई ने चाकू से गला रेतकर बहन को उतारा मौत के घाट, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में एक शख्स ने अपनी बड़ी बहन की हत्या कर दी। बता दें, इस सिरफिरे भाई ने पहले बहन की पिटाई की और फिर घर में रखे चाकू से गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ही है। प्राप्त जानकारी …

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में एक शख्स ने अपनी बड़ी बहन की हत्या कर दी। बता दें, इस सिरफिरे भाई ने पहले बहन की पिटाई की और फिर घर में रखे चाकू से गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर नौशाद मजदूरी करके घर पहुंचा और बड़ी बहन से खाना मांगा। बड़ी बहन ने भोजन नहीं बनने की बात कही, जिस पर नौसाद ने आपा खो दिया और बहन की पहले जमकर पिटाई करना शुरू कर दिया। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने घर में रखे चाकू से उसकी गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था कि तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की छानबीन में जुट गई है।

पढ़ें- बरेली: हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत

संबंधित समाचार