IPL 2022 : क्वालिफायर से पहले जब आशीष नेहरा ने युजवेंद्र चहल को मारी ‘लात’, तस्वीरें वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL2022) के 15वें सीजन में मंगलवार को यानि कि आज प्लेऑफ का पहला मैच शाम 7.30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह क्वालिफायर-एक मुकाबला आईपीएल की नई टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स और संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL2022) के 15वें सीजन में मंगलवार को यानि कि आज प्लेऑफ का पहला मैच शाम 7.30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह क्वालिफायर-एक मुकाबला आईपीएल की नई टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स और संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। इस मैच से पहले कुछ मजेदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इसमें गुजरात टीम के कोच आशीष नेहरा राजस्थान टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को लात मारते दिखाई दे रहे हैं। यह सब मजाकिया अंदाज में हो रहा है।

 

गुजरात टाइटंस ने इस मोमेंट्स की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। तस्वीर में आशीष नेहरा, युजवेंद्र चहल को लात मारते दिख रहे हैं। इस पोस्ट परएक यूजर ने लिखा- फुल गेंद डालता है.. ये ले..। कइयों ने लिखा- नेहरा जी उन्हें समझा रहे हैं कि यह मुकाबला गुजरात को जीतने दें। इन फोटोज में नेहरा और चहल के साथ गुजरात टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान भी दिखाई दे रहे हैं। यह मस्ती मजाक प्रैक्टिस के दौरान हो रही है। फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा- नेहराजी इस खुशनुमा पल के साथ चहल को आशीर्वाद देते हुए। बता दें कि लीग चरणों में चहल ने 16.53 की औसत और 7.67 की इकॉनमी रेट से 26 विकेट लिए हैं।

आपको बता दें कि यह क्वालिफायर मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। यह मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम को फाइनल के लिए एलिमिनेटर की विजेता लखनऊ सुपर जॉयंट्स  या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  के खिलाफ क्वालिफायर-दो खेलना होगा।

ये भी पढ़ें : IND vs SA T20 Series : दिनेश कार्तिक ने कहा- लोगों ने मेरा बोरिया बिस्तर बांध दिया था, इसलिये यह वापसी खास है

 

संबंधित समाचार