पुणे एटीएस ने संदिग्ध आतंकवादी को किया गिरफ्तार
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक बड़े अभियान में 28 वर्षीय जुनैद मोहम्मद को कश्मीर के एक आतंकवादी संगठन से धन प्राप्त करने के मामले में गिरफ्तार किया है। एटीएस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद, एटीएस ने पुणे के दापोडी इलाके में जाल बिछा कर मोहम्मद को …
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक बड़े अभियान में 28 वर्षीय जुनैद मोहम्मद को कश्मीर के एक आतंकवादी संगठन से धन प्राप्त करने के मामले में गिरफ्तार किया है। एटीएस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद, एटीएस ने पुणे के दापोडी इलाके में जाल बिछा कर मोहम्मद को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
जुनैद पर कश्मीर में ‘गजवते अल हिंद’ आतंकवादी समूह से धन लेने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि उसने सबसे पहले इस संगठन से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया। संदिग्ध आतंकवादी जुनैद पर लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने के लिए धन लेने का भी आरोप है। जांच में पता चला है कि जुनैद को जम्मू-कश्मीर से धन मिला था। मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला निवासी जुनैद 28 साल का है।
एटीएस अधिकारियों ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए आतंकवादियों के संपर्क में आया था। यह भी पता चला है कि वह जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के नेताओं के संपर्क में था। आतंकवाद निरोधक दस्ता जुनैद की पिछले आठ दिनों से जांच की जा रही थी। इस बीच, मामले में उसकी संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद दस्ते ने उसे सुबह दापोडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें- कोलकाता: छह से नौ जुलाई तक होगा ‘मिनी डिफेंस एक्सपो’ का आयोजन
