उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ भाजपा के हो गए कर्नल अजय कोठियाल
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेता मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेता मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था।
आम आदमी पार्टी से इस्तीफे पर कर्नल कोठियाल ने कहा था कि यह फैसला पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। कर्नल कोठियाल के साथ भाजपा में उनके करीब सात सौ समर्थक भी शामिल हो गए।
