शक्तिफार्म: विमल के रूप में हुई एक दिन पहले मिले अज्ञात शव की शिनाख्त
शक्तिफार्म, अमृत विचार। जेल कैंप स्थित संपूर्णानंद शिविर की खाली पड़ी जमीन पर एक दिन पहले मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों सौंप दिया है। एसआई गिरीश पंत के अनुसार अज्ञात शव की पहचान उसकी पत्नी कुसुम राय ने विमल लोहार (44) पुत्र बिट्टू लोहार …
शक्तिफार्म, अमृत विचार। जेल कैंप स्थित संपूर्णानंद शिविर की खाली पड़ी जमीन पर एक दिन पहले मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों सौंप दिया है।
एसआई गिरीश पंत के अनुसार अज्ञात शव की पहचान उसकी पत्नी कुसुम राय ने विमल लोहार (44) पुत्र बिट्टू लोहार के रूप में की।
मृतक विमल लोहार की पत्नी कुसुम राय ने बताया कि उनका परिवार मालदा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह यहां अपने पति और बच्चों के साथ सिडकुल में रहते हैं। पति विमल सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करता था।
मृतक विमल लाहौर अपने पीछे अपनी पत्नी, दो पुत्र व तीन पुत्री को रोता बिखरता छोड़ गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
