बाराबंकी: रामनगर कस्बे में चला बुलडोजर, दुकानदारों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मंगलवार को कस्बे में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। अभियान शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। कुछ लोगों ने अपने आप सड़क तक फैलाए गये अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटवा …

बाराबंकी। मंगलवार को कस्बे में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। अभियान शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए।
कुछ लोगों ने अपने आप सड़क तक फैलाए गये अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटवा दिया।

इसके बाद टीम लखनऊ गोंडा मुख्य मार्ग पर स्थित बुढ़वल चौराहे पर पहुंची जहां पर ठेला फल और पान की दुकानें लगाने वाले लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर दुकानें संचालित की जा रही थी। उनमें हड़कंप मच गया दुकानदारों ने आनन-फानन में अपने अपने ठेले और गुमटियों को हटाना शुरू कर दिया।

उप जिलाधिकारी ने सभी दुकानदारों को तत्काल सड़क के दोनों तरफ किये गये अवैध कब्जे को हटा लेने की हिदायत दी और कहा कि कल फिर अभियान चलाया जायेगा उप जिलाधिकारी सुश्री तान्या ने बताया कि नगर पंचायत रामनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गयी है। यह अभियान जारी रहेगा।

पढ़ें-अपराधियों का भाजपा कनेक्शन आते ही रुक जाता है बुलडोजर- कमलनाथ

संबंधित समाचार