सीतापुर: कलेक्ट्रेट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिये यह निर्देश
सीतापुर। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने नजारत अनुभाग, स्थापना अनुभाग, संग्रह अनुभाग, भूलेख अनुभाग, सीलिंग अनुभाग, अभिलेखागार न्याय, स्थानीय निकाय, राजस्व अभिलेखागार, मालखाना आदि पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी दस्तावेजों को गहनतापूर्वक देखा एवं समस्त दस्तावेज अद्यतन किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि …
सीतापुर। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने नजारत अनुभाग, स्थापना अनुभाग, संग्रह अनुभाग, भूलेख अनुभाग, सीलिंग अनुभाग, अभिलेखागार न्याय, स्थानीय निकाय, राजस्व अभिलेखागार, मालखाना आदि पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी दस्तावेजों को गहनतापूर्वक देखा एवं समस्त दस्तावेज अद्यतन किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लम्बित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।
संयुक्त कार्यालय के पटलों का भी जिलाधिकारी ने एक-एक करके निरीक्षण किया। उन्होंने रिकार्ड अद्यतन कराते हुये व्यवस्थित कराने के निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की सेवापुस्तिकाओं को अद्यतन करते हुये अवलोकित कराने के निर्देश दिये। अभिलेखागार की फाईलों का बेहतर रख-रखाव करने के निर्देश दिये और कहा कि समस्त रिकार्ड का एक मास्टर रजिस्टर तैयार किया जाये, जिसमें सभी संबंधित अभिलेखों का विवरण दर्ज कराया जाये।
उन्होंने नोटिस बोर्ड को व्यवस्थित करने के निर्देश देते हुये कहा कि अद्यतन आदेशों व नोटिसों के अतिरिक्त चस्पा कालातीत आदेशों व नोटिसों को बोर्ड से हटवाया जाये। समस्त अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर नेहा मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-सीतापुर: एसडीएम ने किया मंडी समिति का औचक निरीक्षण, बाबू को लगाई फटकार
