आज का राशिफल। 25 मई, 2022
मेष इस सप्ताह नई भूमि और सम्पत्ति खरीद सकते हैं। जॉब आपको मिल सकती है। पति-पत्नी घूमने के लिये जा सकते हैं। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। हर परिस्थिति में स्वयं पर विश्वास अवश्य बनाये रखें। पड़ोसियों से तनाव हो सकता है। आसपास के लोगों के प्रति उदार बने रहें। नव विवाहित दम्पत्ति …
मेष
इस सप्ताह नई भूमि और सम्पत्ति खरीद सकते हैं। जॉब आपको मिल सकती है। पति-पत्नी घूमने के लिये जा सकते हैं। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। हर परिस्थिति में स्वयं पर विश्वास अवश्य बनाये रखें। पड़ोसियों से तनाव हो सकता है। आसपास के लोगों के प्रति उदार बने रहें। नव विवाहित दम्पत्ति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। उपाय: गणेश जी को नित्य दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग लगायें।
वृष
जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। जॉब में आपका प्रदर्शन जबरदस्त हो सकता है। नये प्रोजेक्ट्स में काम करने का अवसर मिलेगा। खानपान की शुद्धता का ध्यान रखें। विदेशों में जॉब कर रहे लोगों को परेशानी होगी। अकेलापन आपको परेशान कर सकता है। काम समय पर न होने के कारण आपको समस्या झेलनी पड़ेगी। उपाय: कन्याओं को पूड़ी और चना खिलायें।
मिथुन
इस सप्ताह नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इंटरव्यू आदि में सम्मिलित होना उत्तम फलदायक होगा। अविवाहित युवा को प्रेमी जन के साथ घूमने जा सकते हैं। शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने की सम्भावना है। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक काम न करें। समस्याओं को लेकर ज्यादा संजीदा न हों। अविवाहित लोग प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का सुबह पाठ करें।
कर्क
सप्ताह की शुरुआत विशेष रूप से शुभ हो सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। मन में क्रिएटिव विचारों का सृजन होगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व कर सकते हैं। अपने खर्चों पर कटौती करें। हिसाब-किताब के दौरान काफी सतर्कता रखें वरना चूक होने की प्रबल सम्भावना है। दिखावे और आडम्बर के कारण नुकसान हो सकता है। उपाय: गुरुवार को श्रीराम दरबार में सफ़ेद मिठाई का भोग लगायें।
सिंह
इस सप्ताह में संतान के व्यवहार से आनंदित होंगे। यदि कोई आपसे सहायता की अपेक्षा रखता है तो दिल खोलकर उसकी मदद करेंगे। व्यापार में डील करते समय ज्यादा कड़क न हों। किसी विवाद में मध्यस्थ की भूमिका निभाने से बचें। बदलते मौसम के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हमेशा मृदुल व विनम्र बने रहें। कठोर व्यवहार के कारण कुछ लोगों की नजर में आपकी छवि खराब हो सकती है। उपाय: सुबह-शाम घर में आरती करें और संभव हो तो सुबह शंख भी बजायें।
कन्या
अविवाहितों को कुछ अच्छे रिश्ते मिलने की सम्भावना है। आपके व्यक्तित्व की लोग प्रशंसा करेंगे। बिजनेस में विस्तार करने के लिये सप्ताह सहयोगी सिद्द होगा। अपेक्षानुसार परिणाम न मिलने से मन व्यथित हो सकता है। अधूरी पड़ी डील के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हर जगह अपनी श्रेष्ठता जताने का प्रयास न करें। किन्तु इसका अर्थ ये नहीं की आप स्वाभिमान से कोई समझौता करें। उपाय: शिवजी को सफ़ेद पुष्प की माला रोज चढ़ायें।
तुला
इस सप्ताह काफी लम्बे समय से प्रस्तावित अनुबन्ध इस सप्ताह मूर्त रूप ले सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। आप लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। लेकिन लोग आपकी बातों को हल्के में ले सकते हैं। उपाय: शिवजी का दूध और दही से अभिषेक करें।
वृश्चिक
शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़े करियर में उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। अपनी खानपान की आदतों में सुधार लाने का प्रयास करें। गोपनीय बातें लीक हो सकती है। समय पर आपको आराम अवश्य करना चाहिये। आय में रुकावटें आयेगी। उपाय: दुर्गा जी को गुलाब के पुष्प की माला अर्पित करें और कपूर से आरती करें।
धनु
इस सप्ताह आपकी रचनात्मकता का प्रशंसा होगी। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। मांगलिक अवसरों की रूपरेखा बना सकते हैं। किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें। मित्रों के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। मन में अज्ञात भय पनप सकता है। उपाय: सुबह स्नानोपरान्त 1 माला गायत्री मन्त्र का जप करें।
मकर
स्टॉक मार्केट से उत्तम लाभ मिल सकता है। अविवाहित सदस्यों का विवाह तय होने की सम्भावना है। तीर्थ स्थल की यात्रा करने के लिये सप्ताह उत्तम है। कार्यशैली में विशेष नियंत्रण करें। आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। बेवजह किसी से नजदीकी न बढ़ायें। लोहे के कारोबारियों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये।
उपाय: गाय, कुत्ते और पक्षियों के लिये भोजन का एक भाग अवश्य निकालें।
कुंभ
भागदौड़ से राहत पाने के लिये प्रकृति के निकट समय बिताने का प्रयास करेंगे। विपरीत लिंगी मित्रों की तरफ आकर्षित रहेंगे। व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े अवसर मिल सकते हैं। उच्च रक्तचाप के मरीज विशेष रूप से इसका ध्यान रखें। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। बारिश में भीगने से बचें। कमर और पैर में अकड़न होने की सम्भावना है। उपाय: नित्य भगवान शिव के मन्दिर जायें।
मीन
नयी जॉब आपको मिल सकती है। पति-पत्नी घूमने के लिये जा सकते हैं। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। हर परिस्थिति में स्वयं पर विश्वास अवश्य बनाये रखें। थोक व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा तनाव रहेगा। ऑफिस को लेकर कुछ दबाव में हो सकते हैं। पड़ोसियों से तनाव हो सकता है। आसपास के लोगों के प्रति उदार बने रहें। नव विवाहित दम्पत्ति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। उपाय: गणेश जी को नित्य दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग लगायें।
