बागपत: बेटा प्रेमिका के साथ भागा तो मां ने बदनामी के डर से बेटियों के साथ खा लिया जहर
बागपत। लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में युवक की मां ने गिरफ्तारी और बदनामी के डर से अपनी दो बेटियों के साथ जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। तीनों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां …
बागपत। लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में युवक की मां ने गिरफ्तारी और बदनामी के डर से अपनी दो बेटियों के साथ जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।
तीनों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में तीनों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
थाना छपरौली क्षेत्र के बाछोड़ में प्रिंस का पड़ोस की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों फरार हो गए। इस संबंध में युवती के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
वहीं पुलिस ने सूचना के आधार पर मंगलवार को युवक के घर पर दबिश दी, तो पुलिस की दबिश से घबराकर प्रिंस की ने अपनी दो बेटियों के साथ घर में रखा जहरीला पदार्थ कथित रूप से खा लिया और जान देने का प्रयास किया।
इस घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उन्हें पास के ही सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन तीनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इसके चलते उन्हें हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है।
पढें- मुरादाबाद: भाई से कहासुनी में किसान ने की आत्महत्या, खाया जहरीला पदार्थ
