बलिया: फैसला पक्ष में करने के लिए धन उगाही का लगा आरोप, पैसे मांगने का वीडियो हो रहा वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बेल्थरारोड में चकबंदी विभाग के एक अधिकारी के किसान से पक्ष में फैसला करने के लिए एक लाख 10 हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। चकबंदी विभाग के एक अधिकारी ने जगदीश को अपने आवास पर बुलाकर कहा …

बलिया। बेल्थरारोड में चकबंदी विभाग के एक अधिकारी के किसान से पक्ष में फैसला करने के लिए एक लाख 10 हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

चकबंदी विभाग के एक अधिकारी ने जगदीश को अपने आवास पर बुलाकर कहा कि विपक्षी चार लाख रुपये दे रहे हैं, तुम एक लाख 10 हजार रुपये दे दो। तुम्हारे पक्ष में फैसला हो जाएगा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पी

ड़ित किसान का कहना है कि उसने 10 हजार रुपये फोन पे के जरिए भेजा। अब एक लाख रुपया के लिए अधिकारी ने धमकी दी है। पीड़ित किसान का कहना है कि पीड़ित ने पत्र और वीडियो मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी से भी शिकायत की है।

पढ़ें- अमरोहा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लगाया अवैध उगाही का आरोप, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार