बाराबंकी: कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, लखनऊ निवासी 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। तेज रफ्तार कार चालक को नींद आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कार सवार लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद कार को काटकर उसमें फंसे हुए से शव को बाहर निकाला। उसके बाद परिजनों को सूचना …

बाराबंकी। तेज रफ्तार कार चालक को नींद आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कार सवार लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद कार को काटकर उसमें फंसे हुए से शव को बाहर निकाला। उसके बाद परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र की पल्हरी गांव के पास लखनऊ अयोध्या हाईवे पर बुधवार की भोर करीब 6:00 बजे हुआ।

अयोध्या की ओर से आ रही कार चालक को नींद आने से डिवाइडर फांद कर कार रांग साइड में आ गई और सड़क पर खड़े बेसहारा पशुओं से जा टकराई। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें कार सवार सबी हैदर पुत्र रईस हैदर, आमीन पुत्र नासिर रजा,अनीश खां पुत्र नफीस खां समेत एक अज्ञात युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद जहां कंटेनर चालक फरार हो गया। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया।

इस पर एएसपी मनोज पांडेय सीओ सदर नवीन सिंह मौके पर पहुंच गए।घंटों मशक्कत कर पुलिस ने क्षतिग्रस्त एसयूवी को काटकर उसमें फंसे शवों को बाहर निकाला। कार की नंबर प्लेट और मोबाइल नंबर से एक की पहचान लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी सबी हैदर के रूप में हुई। जिनके परिजनों की मदद से अन्य लोगों की पहचान की गई। हालांकि अभी भी एक की पहचान किया जाना बाकी है। हादसे में 4 पशुओं की भी मौत हुई है।

पढ़ें-गाजियाबाद: पुलिस ने पकड़ी नकली पाइप बनाने वाली फैक्ट्री, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार