गौतम बुद्ध नगर: युवक को प्यार करना पड़ गया महंगा, सल्फास की गोलियां खिलाकर गर्लफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट
गौतम बुद्ध नगर। यूपी के नोएडा में एक सख्श को प्यार करना पड़ गया महंगा। नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामले को लेकर यहां एक गर्लफ्रेंड पर आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड को अपने घर पर बुलाया, फिर भाइयों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। इसके अलावा इस …
गौतम बुद्ध नगर। यूपी के नोएडा में एक सख्श को प्यार करना पड़ गया महंगा। नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामले को लेकर यहां एक गर्लफ्रेंड पर आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड को अपने घर पर बुलाया, फिर भाइयों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। इसके अलावा इस बेरहम गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जबरदस्ती सल्फास की गोलियां भी खिलाईं।
आपको बतादें कि मामला नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र का है। घटना को लेकर पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। जिसकी जांच में पुलिस जुट गई हैं। इस घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि दादरी क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी गौरव का चींती गांव की रहने वाली रिंकी नाम की लड़की से अफेयर था।
आरोपी हुआ फरार
मामले को लेकर बतादें कि रिंकी ने फोन करके अपने बॉयफ्रेंड गौरव को अपने गांव के पास बुलाया, जहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया। तभी युवती ने अपने भाई कुणाल, साहिल आदि को मौके पर बुला लिया। विशाल पांडे ने बताया कि युवती के भाइयों ने गौरव की पहले तो पिटाई की फिर उसके बाद जबरन सल्फास की गोलियां खिला दीं। जिस कारण मंगलवार रात गौरव की मौत हो गई जिसके बाद से सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
पढ़ें-उन्नाव: प्रेमी युगल ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत, परिजनों में कोहराम
