पीलीभीत: बच्चों को पढ़ाने वाले परिजनों की कुर्बानियों का हो रहा अपमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। सरकारी नौकरी की भर्तियों में चल रही धांधली को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। युवाओं की बात को रखते हुए न सिर्फ समर्थन दिया, बल्कि भावनात्मक नजरिए से जुड़ते हुए न्याय की गुहार में साथ होने की भी बात कही। सांसद के एक ट्वीट को …

पीलीभीत, अमृत विचार। सरकारी नौकरी की भर्तियों में चल रही धांधली को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। युवाओं की बात को रखते हुए न सिर्फ समर्थन दिया, बल्कि भावनात्मक नजरिए से जुड़ते हुए न्याय की गुहार में साथ होने की भी बात कही। सांसद के एक ट्वीट को युवाओं में खासा पसंद किया गया। वहीं, सिस्टम की हकीकत दिखाए जाने से जोड़कर भी कमेंट किए जाते रहे।

पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी का ट्वीट वार बरकरार है। जनहित के मुद्दों को उठाते हुए उनकी ओर से किए जाने वाले ट्वीट खासा सराहे जा रहे हैं। उनकी ओर से बीते दो दिन से बेराजगारी को लेकर युवाओं की आवाज बुलंद की जा रही है। एक दिन पहले ही उनका एक ट्वीट बेरोजगारी पर किया गया था। इसके बाद अब बुधवार को भी एक ट्वीट सरकारी नौकरी न मिलने और व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार समेत अन्य खामियों को लेकर किया गया। उन्होंने एक-एक कर दो ट्वीट किए। पहले में लिखा कि जिस पद की आकांक्षा में छात्र खून पसीना एक कर देते हैं। परिजन अपना सर्वस्व समर्पित कर देते हैं।

उसकी यूं खुलेआम बोली लगते देख लाखों मेहनतकश युवाओं का मनोबल टूट रहा है। यूपीएसआई 2021 भर्ती में धांधली हुई है, पकड़े गए दर्जनों लोग इसके गवाह है। न्याय की गुहार में मैं सभी के साथ हूं। इसी के बाद हुए उनके दूसरे ट्वीट में लिखा कि ऐसी धांधलियों से वर्षों तक अपना पेट काटकर बच्चों को पढ़ाने वाले माता-पिता की कुर्बानियों का भी अपमान होता है। आशा करता हूं कि सरकार छात्रों की मांग को मानेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कठोर कदम भी उठाएगी। दोषी को दंड मिलना चाहिए। सांसद के यूपीएसआई परीक्षा को लेकर किए गए इस ट्वीट ने राजनीतिक अमले में खलबली मचा दी है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: भाई से हुई मारपीट के बाद ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत

 

संबंधित समाचार