बहराइच: चोरों ने दो घरों से की नकदी समेत लाखों की चोरी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। इमामगंज बाजार में एक ही रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। मंगलवार रात घुसे चोरों ने मकानों से नकदी समेत 15 लाख की संपत्ति पार की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खैरीघाट …

बहराइच। इमामगंज बाजार में एक ही रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। मंगलवार रात घुसे चोरों ने मकानों से नकदी समेत 15 लाख की संपत्ति पार की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज बाजार निवासी प्रहलाद ठठेर पुत्र रंगी लाल मंगलवार रात को परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात घर में चोर घुस गए। प्रह्लाद के मकान में चोर पीछे की दीवार पार कर अंदर घुसे। चोर बक्सा एवं लोहे की अलमारी तोड़कर सात लाख तीस हजार रुपए नगद, एक सोने का हार,मांग विंदिया, झुमकी, झाला,सोने के तीन माला,टप्स, अंगूठी, दो नथुनी, चांदी की 6 जोड़ी पायल, बिछिया, हाथ फूल, चांदी का कमर करधन सहित अन्य जेवरात चुराकर ले गए है।

प्रहलाद ठठेर ने बताया कि सात लाख तीस हजार रुपए जमीन बैनामा कराने के लिए रखे थे। उन्होंने बताया कि चोर घर से करीब तीन लाख रुपए से ज्यादा के जेवरात भी चुरा ले गए हैं। वहीं दूसरी वारदात गांव में ही रहने वाले अब्दुल सत्तार पुत्र सद्दीक के घर पर हुई। यहां भी दीवार पार कर दाखिल हुए और घर से सोने की अंगूठी, चैन समेत अन्य जेवरात एवं हजारों की नगदी लेकर चोर चंपत हो गए।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। वहीं एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत के साथ ही आक्रोश भी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इमामगंज चौराहे पर 24 घंटे पुलिस मौजूद रहती है। बावजूद इसके इतनी बड़ी चोरी की घटना पुलिसिया तामझाम को चुनौती दे रही हैं। दो घरों से चोरों ने 15 लाख की चोरी की है।

पढ़ें- मुरादाबाद : चोरी हुए दस लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद, पीड़ितों के चेहरे खिले

संबंधित समाचार