कैप्टन अभिलाषा बराक बनीं सेना की पहली लड़ाकू पायलट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कैप्टन अभिलाषा बराक बुधवार को सेना की पहली महिला लड़ाकू पायलट बन गयी और उनके सेना की एविएशन कोर से जुड़ने के साथ ही सेना के इतिहास में यह दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया । सेना ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सेना की ओर से जारी ट्वीट संदेश में कहा …

नई दिल्ली। कैप्टन अभिलाषा बराक बुधवार को सेना की पहली महिला लड़ाकू पायलट बन गयी और उनके सेना की एविएशन कोर से जुड़ने के साथ ही सेना के इतिहास में यह दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया । सेना ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सेना की ओर से जारी ट्वीट संदेश में कहा गया है , “ भारतीय सेना की एविएशन कोर के इतिहास में स्वर्णिम दिन । कैप्टन अभिलाषा बराक सफल प्रशिक्षण के बाद लड़ाकू पायलट के रूप में सेना एविएशन कोर में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गयी। ”

एक अन्य ट्वीट में सेना ने कहा , “ सेना एविएशन कोर के महानिदेशक और कर्नल कमांडेंट ने सेना के 36 पायलटों के साथ कैप्टन अभिलाषा बराक को एविएशन कोर का प्रतीक चिन्ह विंग प्रदान किया। ये युवा पायलट अब लड़ाकू स्क्वैड्रनों में तैनात किये जायेंगे। ” उल्लेखनीय है कि वायु सेना में महिला लड़ाकू पायलट पहले से ही हैं। फ्लाइंग आफिसर अवनी चतुर्वेदी वर्ष 2018 में वायु सेना की पहली महिला लड़ाकू पायलट बनी थी।

ये भी पढ़ें- ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर पर्यटकों को किसी प्रकार की नहीं हो बाधा- कलराज मिश्र

 

संबंधित समाचार