बहराइच: गांव में बन रहे तालाब में जेसीबी से कराया जा रहा काम, मनरेगा मजदूर परेशान
बहराइच। गांव में इस समय हो रहे तालाब निर्माण में जेसीबी से काम कराया जा रहा है। जबकि मनरेगा मजदूर काम के लिए भटक रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांवों से मजदूरों का पलायन रोकने के लिए सरकार की ओर से मनरेगा मजदूरों को गांव में रोजगार दिया जा रहा है। …
बहराइच। गांव में इस समय हो रहे तालाब निर्माण में जेसीबी से काम कराया जा रहा है। जबकि मनरेगा मजदूर काम के लिए भटक रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांवों से मजदूरों का पलायन रोकने के लिए सरकार की ओर से मनरेगा मजदूरों को गांव में रोजगार दिया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार इस पर अमल नहीं कर रहे हैं।
जिसके चलते गांव में तालाब निर्माण में जेसीबी का प्रयोग किया जा रहा है। मिहीपुरवा विकास खंड के ग्राम बाजपुर बनकटी में तालाब निर्माण चल रहा है। लेकिन इस कार्य के लिए मनरेगा मजदूरों को नहीं लगाया गया है। बल्कि जेसीबी से कार्य कराया जा रहा है। गांव निवासी मनरेगा मजदूर संजय, रमेश, किशनू, रमावाती और शायरा बानो ने बताया कि हम सभी के कार्ड बने हैं, इसके बावजूद मजदूरी न देकर जेसीबी से काम कराया जा रहा है।
ऐसे में हम लोग घर का खर्च चलाने के लिए कहां जाएं। इस मामले में खंड विकास अधिकारी रामेंद्र कुशवाह को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना का कहना है कि गांव में कार्य मनरेगा मजदूरों से ही कराएं। इस बारे में संबंधित से जवाब तलब किया जाएगा।
पढ़ें-बाराबंकी: मनरेगा मजदूरों को नहीं मिल रही मजदूरी, 4 करोड़ से अधिक का है बकाया
