रामपुर: अवैध शस्त्र बनाने में तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर पुलिस ने ग्राम हरैटा का मझरा में शरीफ कोटेदार के मकान के किनारेखेत में अवैध शस्त्र फैक्ट्री लगाकर शस्त्र बनाते हुए तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से दो तमंचे बने दो अधबने सहित बनाने के उपकरण भी बरामद किए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देश …

रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर पुलिस ने ग्राम हरैटा का मझरा में शरीफ कोटेदार के मकान के किनारेखेत में अवैध शस्त्र फैक्ट्री लगाकर शस्त्र बनाते हुए तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से दो तमंचे बने दो अधबने सहित बनाने के उपकरण भी बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देश पर अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अजीमनगर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हरैटा का मझरा में शरीफ कोटेदार के मकान के किनारे खेत में अवैध शस्त्र फैक्ट्री लगाकर कुछ लोग शस्त्र बना रहे है।

उसके बाद पुलिस छापा मारकर वहां से तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से शस्त्र फैक्ट्री, दो तमंचे 12 बोर, दो अधबने तमंचे 12 बोर,एक कारतूस जिन्दा 12 बोर, दो खोका कारतूस 12 बोर के बरामद हुए।इस दौरान पुलिस को तमंचे बनाने के उपकरण भी मिले।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : शासन के निर्देश पर धार्मिक स्थलों से उतरवाए लाउडस्पीकर

संबंधित समाचार