बिजनौर : भूमि के विवाद में बड़े भाई और पुत्र ने किसान को मारी गोली, मुकदमा दर्ज
बिजनौर, अमृत विचार। मंगलवार देर शाम कोर्ट में तारीख से घर लौट रहे छोटे भाई को पिता-पुत्र ने गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित ने अपने बड़े भाई …
बिजनौर, अमृत विचार। मंगलवार देर शाम कोर्ट में तारीख से घर लौट रहे छोटे भाई को पिता-पुत्र ने गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित ने अपने बड़े भाई और भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र के गांव गल्लाखेड़ी निवासी 55 वर्षीय सूरजभान कोर्ट में तारीख करने बिजनौर गए थे। देर रात जब वह अपने गांव लौटे, तो वहां रास्ते में बाइक रोककर शौच करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान भूमि की रंजिश में पिता-पुत्र ने उस पर गोली चला दी। गोली सूरजभान के बांय हाथ में लगी है।
घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल सूरजभान ने अपने भाई सुरेंद्र पर गोली मारने का आरोप लगाया। घायल के पुत्र अवनीश ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसकी दादी विमला देवी ने पांच साल पहले नौ बीघा जमीन उसके नाम कर दी थी।
इस रंजिश में उसके ताऊ सुरेंद्र ने मुकदमा कर दिया था और इसके चलते सुरेंद्र और उसके पुत्र सुमित ने उसके पिता सूरजभान को गोली चलाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आशीष तोमर ने बताया कि मामले में सुरेंद्र व उसके पुत्र सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: अवैध शस्त्र बनाने में तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे बरामद
