प्रयागराज : जिला समाज कल्याण अधिकारी निलंबित, शासनादेश के विपरीत कार्य करने का लगा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज । जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने कौड़िहार स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य और इसी विद्यालय की सुहवल सहनी इकाई में आपराधिक मुकदमों में फंसे अधिकारी को अधीक्षक बना दिया । इसके अलावा भुगतान …

प्रयागराज । जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने कौड़िहार स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य और इसी विद्यालय की सुहवल सहनी इकाई में आपराधिक मुकदमों में फंसे अधिकारी को अधीक्षक बना दिया ।

इसके अलावा भुगतान में अनियमितता पाए जाने का भी मामला सामने आया है। प्रवीण कुमार सिंह को लखनऊ स्थित निदेशालय समाज कल्याण से संबद्ध किया गया है।

दरअसल, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने विभाग की ओर से संचालित जयप्रकाश नारायण विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता की जगह राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास की अधीक्षिका रेनू सिंह को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया। उनका यह कार्य शासनादेश के विपरीत बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ प्रवक्ता दीपिका दुबे को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया जाना चाहिए था।

मौजूदा समय में दीपिका दुबे को प्रभारी प्रधानाचार्य बना दिया गया। लेकिन दीपिका दुबे को भुगतान के लिए हस्ताक्षर का अधिकार नहीं दिया गया है,जबकि जब तक रेनू सिंह प्रधानाचार्य के पद पर थी, उस समय उनके हस्ताक्षर से भुगतान हो रहे थे।

इसके अलावा एक और मामला समाने आया है,जिसमें बताया जा रहा है कि विद्यालय के सुहवल सहनी इकाई में आंतरिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था के अधीक्षक पर अमित शुक्ला कार्यभार सौंपा गया था,जबकि उन पर मुकदमा दर्ज है। इन्ही सब मामलों को देखते हुये शासन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : जहरीली शराब कांड मामले में सब इंस्पेक्टर निलंबित, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार