कनाडा में मंकीपॉक्स के 16 मामले दर्ज, अभी और बढ़ेगी संख्या!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओटावा। कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी (पीएचएसी) ने कनाडा में मंकीपॉक्स के 16 मामलों की पुष्टि की। ये सभी मामले क्यूबेक प्रांत में दर्ज किए गए हैं। पीएचएसी ने बुधवार को एक बयान में कहा, कई मामलों की पुष्टि के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। बयान के अनुसार, मंकीपॉक्स के मामलों की पहचान की …

ओटावा। कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी (पीएचएसी) ने कनाडा में मंकीपॉक्स के 16 मामलों की पुष्टि की। ये सभी मामले क्यूबेक प्रांत में दर्ज किए गए हैं। पीएचएसी ने बुधवार को एक बयान में कहा, कई मामलों की पुष्टि के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। बयान के अनुसार, मंकीपॉक्स के मामलों की पहचान की जा रही है और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र द्वारा इलाज किया जा रहा है। कनाडा में प्रांतों और क्षेत्रों के साथ टीकों पर योजना चल रही है। मंकीपॉक्स एक सिल्वेटिक ज़ूनोसिस है, जो मनुष्यों में संक्रमण का कारण बन सकता है और यह रोग आमतौर पर मध्य और पश्चिम अफ्रीका के जंगलों में होता है। मंकीपॉक्स के मामलों की और संख्या बढ़ेने की आशंका है।

दुनिया के कई देशों में फैला मंकीपॉक्स
कोविड-19 के कहर से संभलने में जुटे दुनिया के कई देशों को अब मंकीपॉक्स वायरस डराने लगा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब तक इजराइल, अमेरिका, कनाडा, स्पेन, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, और ऑस्ट्रेलिया समेत आदि  देशों में मंकीपॉक्स के करीब 200 से ज्यादा मामलों की पुष्टि की है। भारत में भी इस नई और दुर्लभ बीमारी को लेकर सरकार अलर्ट मोड में आ गई है।

ये भी पढ़ें : यासीन की सजा पर बौखलाया पाकिस्तान, पीएम शहबाज बोले- भारत यासीन को कैद कर सकता है उसके विचारों को नहीं

संबंधित समाचार