Afghanistan : काबुल में एक मस्जिद और मिनी बसों में हुए चार विस्फोट, 16 की मौत, दर्जनों घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक मस्जिद और उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ में तीन मिनी बसों में हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों घायल हो गए हैं। मिनी बसों में हुए विस्फोट में नौ लोग मारे गए। 15 अन्य लोग घायल हो गए। बल्ख प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता आसिफ …

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक मस्जिद और उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ में तीन मिनी बसों में हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों घायल हो गए हैं। मिनी बसों में हुए विस्फोट में नौ लोग मारे गए। 15 अन्य लोग घायल हो गए। बल्ख प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता आसिफ वजीरी ने एएफपी को बताया, “बम शहर के विभिन्न जिलों में तीन मिनी बसों पर रखे गए थे।

आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि बुधवार देर रात राजधानी काबुल में एक मस्जिद के अंदर एक और बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। वहीं काबुल के एक अस्पताल ने ट्वीट किया कि मस्जिद विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

19 और 21 अप्रैल को भी हुए थे धमाके
इसके पहले 21 अप्रैल को मजार-ए-शरीफ की मस्जिद में धमाका हुआ था। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि 65 लोग घायल हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी, जो एक इस्लामिक आतंकी संगठन है। इसी दिन मजार-ए-शरीफ के कुदुंज प्रांत के सरदारवर इलाके में भी धमाका हुआ था, जिसमें 4 लोगों की मौत और 18 लोग घायल हुए थे। 19 अप्रैल को काबुल के अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में धमाके हुए थे, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जन भर से अधिक घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें : कनाडा में मंकीपॉक्स के 16 मामले दर्ज, अभी और बढ़ेगी संख्या!

संबंधित समाचार