मुरादाबाद : साहब! हमलावरों का भाई सिपाही, दर्ज नहीं हो रहा केस
मुरादाबाद,अमृत विचार। महिला अपराध को लेकर पुलिस अभी भी संवेदनशील नहीं है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची एक पीड़िता ने मझोला पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। तहरीर देकर पीड़िता ने बताया कि छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस इसलिए केस दर्ज करने से कन्नी काट रही है, क्योंकि …
मुरादाबाद,अमृत विचार। महिला अपराध को लेकर पुलिस अभी भी संवेदनशील नहीं है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची एक पीड़िता ने मझोला पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। तहरीर देकर पीड़िता ने बताया कि छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस इसलिए केस दर्ज करने से कन्नी काट रही है, क्योंकि हमलावरों का एक भाई यूपी पुलिस में सिपाही है। पीड़िता के गंभीर आरोपों के मद्देनजर एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया।
तहरीर के मुताबिक घटना 30 अप्रैल की है। मझोला थाना क्षेत्र में कांशीराम नगर की रहने वाली युवती के अनुसार उसके दो भाइयों के साथ कुछ लोग सरेआम मारपीट कर रहे थे। शोर शराबा सुनकर युवती व उसकी गर्भवती भाभी बीच-बचाव करने मौके पर पहुंच गईं। तब हमलावर सौरभ, गौरव, नरेंद्र उर्फ घोंचू व उसके अन्य साथी आग बबूला हो गए। सगे भाइयों पर प्राण घातक हमला करते हुए वह दोनों महिलाओं से गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने युवती का हाथ पकड़ और अपने घर में खींचने लगे। हमलावरों की मंशा भांप कर युवती ने किसी तरह अपने आप को बचाया और वह घर लौट आई। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद मारपीट खत्म हो गई। पीड़ित कांशीराम नगर चौकी पहुंचे।
वहां पुलिस ने उनकी गुहार अनसुनी कर दी। तब उन्होंने थाने में न्याय की गुहार लगाई। फिर भी 25 मई तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा गया। ऐसे में पीड़ित युवती व उसके परिजन बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। तहरीर के आधार पर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया।
मझोला थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल ऐसी कोई घटना अथवा तहरीर के थाने पहुंचने की जानकारी मुझे नहीं है। थाने में हर पीड़ित की सुनवाई व उससे संबंधित कानूनी कार्रवाई होती है। थाने में मुकदमा दर्ज न करने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सपा नेता यूसुफ मलिक समेत छह लोग गैंगस्टर में पाबंद
