बहराइच: रहस्यमयी हालत में लापता हुए दो किशोर, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। दरगाह निवासी दो किशोर बुधवार शाम को रहस्यमय हालत में लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरों का पता न लगने पर परिवार के लोगों ने थाने में सूचना दी है। शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला दरगाह निवासी खादिम अली उर्फ चांद बाबू पूर्व सभासद हैं। बुधवार शाम को छह …

बहराइच। दरगाह निवासी दो किशोर बुधवार शाम को रहस्यमय हालत में लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरों का पता न लगने पर परिवार के लोगों ने थाने में सूचना दी है।

शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला दरगाह निवासी खादिम अली उर्फ चांद बाबू पूर्व सभासद हैं। बुधवार शाम को छह बजे चांद अली का 16 वर्षीय पुत्र एहतिशाम अली उर्फ फराज और 14 वर्षीय मोहम्मद उजेद रहस्यमय हालत में गायब हो गए।

परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिस पर पिता ने दरगाह थाने में सूचना दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गायब दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा। वहीं दोनों किशोरों के गायब होने से दो परिवार के लोग विलख रहे हैं। सभी दरगाह मेले में भी खोजबीन कर रहे हैं।

पढ़ें-इटावा: जिले में सामने आई पुलिस की लापरवाही, एक दिन पहले खेलते समय लापता हुई थी मासूम, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

संबंधित समाचार