अमिताभ बच्चन ने शेयर की Unseen Photo, कहा- हम ही जाने हाल हमारा, बदल गया है जीवन सारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ब्लू कलर के सेम सूट में यंग एज वाली और लेटेस्ट की दो तस्वीरें शेयर की हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फोटोज शेयर कर फैंस को अपडेट करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ब्लू कलर के सेम सूट …

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ब्लू कलर के सेम सूट में यंग एज वाली और लेटेस्ट की दो तस्वीरें शेयर की हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फोटोज शेयर कर फैंस को अपडेट करते रहते हैं।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ब्लू कलर के सेम सूट में यंग एज वाली और लेटेस्ट की दो तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों में कपड़ा और स्टाइल सेम हैं, बैठने का अंदाज सेम टू सेम है सिर्फ उम्र का अंतर दिख रहा है। एक में क्लीन शेव हैं तो दूसरे में दाढ़ी के साथ आंखों पर चश्मा लगा है।

इस तस्वीर को शेयर कर अमिताभ बच्चन ने बताने की कोशिश की है कि उन्हें पूरा एहसास है कि अब वह उम्र के एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुके हैं जहां सब कुछ होने के बाद भी सब कुछ पहले जैसा नहीं हैं।

अमिताभ ने कैप्शन में लिखा कि और वे मुझसे सोशल मीडिया पर कहते हैं कुछ नहीं बदला। अब आंखों की कमजोरी की रिस्पॉसबिलिटी तो हम ले नहीं सकते ?? हम ही जाने हाल हमारा, बदल गया है जीवन सारा।

पढ़ें- OTT platform पर 27 मई को रिलीज होगी Tiger Shroff की ‘Heropanti 2’

संबंधित समाचार