रामपुर: अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में तीन घंटे हुई सेंटपॉल के प्रधानाचार्य से जिरह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में आजम खां और अब्दुल्ला पेश हुए। सेंट पॉल के प्रधानाचार्य भी कोर्ट पहुंचे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) से संबंधित सवाल दागे। लेकिन बहस पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले …

रामपुर,अमृत विचार। स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में आजम खां और अब्दुल्ला पेश हुए। सेंट पॉल के प्रधानाचार्य भी कोर्ट पहुंचे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) से संबंधित सवाल दागे। लेकिन बहस पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में तीन जून को सुनवाई होना है। जिसमें जिरह जारी रहेगी।

  • बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने टीसी से जुड़े सवाल दागे, आजम और अब्दुल्ला कोर्ट में हुए पेश
  • पूरी नहीं हो सकी जिरह, अब तीन जून को फिर की जाएगी प्रधानाचार्य से जिरह

वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डॉ.तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम को आरोपी बनाया गया था। जिसकी लगातार एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में सुनवाई चल रहीं है। गुरुवार को इस मामले में सपा विधायक आजम खां और बेटा अब्दुल्ला आजम कोर्ट में पेश हुए और कुछ देर रुकने के बाद अपनी हाजिरी देकर वहां से चले गए, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने सेंटपॉल के प्रधानाचार्य से टीसी से संबंधित सवाल दागे, तीन घंटे तक जिरह चली लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में तीन जून का सुनवाई होना है।

दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में लगातार सुनवाई चल रही है। गुरुवार को सेंटपॉल के प्रधानाचार्य से जिरह हुई। अब इस मामले में तीन जून को सुनवाई होना है। -संदीप सक्सेना, अधिवक्ता (आकाश सक्सेना)

यतीमखाने के तीन मामलों में 15 जून हो होगी सुनवाई

रामपुर। यतीमखाने से जुड़े तीन मामलों में सपा विधायक आजम खां कोर्ट पहुंचे। लेकिन जज के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 15 जून को सुनवाई होना है। सपा सरकार में यतीमखाना की जमीन पर कब्जा कर उस पर स्कूल बनाने के आरोप में कोतवाली में आजम खां सहित कई अन्य सपा कार्यकर्ताओं भैंस और बकरी चोरी करने के आरोप लगाए गए थे।

इन सभी की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहीं है। गुरुवार को आजम खां तारीख पर पहुंचे। जिसमें चार्ज पर बहस होनी थी, लेकिन जज के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 15 जून को सुनवाई होनी है। एडीजीसी कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि यतीमखाने से जुड़े तीन मामलों में चार्ज पर बहस होनी थी। लेकिन नहीं हो सकी, अब इस मामले में 15 जून को सुनवाई होना है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: अवैध शस्त्र बनाने में तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे बरामद

संबंधित समाचार