बहराइच: मांगों को लेकर भाकियू ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, आमरण अनशन की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भाकियू राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कैसरगंज तहसील परिसर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर उनके मांगों पर अमल न किया गया तो सभी आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के जिलाध्यक्ष झब्बर सिंह यादव …

बहराइच। भाकियू राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कैसरगंज तहसील परिसर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर उनके मांगों पर अमल न किया गया तो सभी आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे।

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के जिलाध्यक्ष झब्बर सिंह यादव की अगुवाई में गुरुवार को सहित कैसरगंज नई तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोडहिया नंबर एक महानतम पुरवा जोड़िहा नीम से संपर्क मार्ग, 11सौ रेती संपर्क मार्ग पर महानतन पुरवा के निकट लगभग एक वर्ष पूर्व पुल का निर्माण कराया गया था। पुल के आसपास कई जगह गड्ढों में तब्दील है। जिससे जानवर तथा अनजान लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि यह बाढ़ क्षेत्र इलाका है।

ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं किया गया

कई बार ठेकेदार से कहा गया है की पुल के आसपास मिटटी डलवा कर समतल कराया जाए, लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं किया गया। जिससे तमाम लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। पूरी तरह से जल हानि की संभावना बनी रहती है बरसातों में बाढ़ भी आने वाली है ऐसी स्थिति में यदि समय से पुल के आसपास पटाई नहीं कराई गई तो एक सप्ताह के अंदर रोड जाम कर के आमरण अनशन अपने यूनियन व ग्राम वासियों के साथ किया जाएगा।

यही नहीं एक वर्ष से सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। ठेकेदार के मनमानी की वजह से आवागमन बाधित रहता है। जिससे आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद सभी ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला महामंत्री मस्तराम वर्मा, मोहम्मद साजिद, जिला प्रभारी मेराज अहमद राजू, कृपाराम, रामनरेश, ननकू, मोहम्मद जमा अली, हमीद, इश्तियाक अली सहित कई लोग मौजूद रहे।

पढ़ें-रायबरेली: संविदा कर्मचारियों ने वेतन के अभाव में बंद किया अस्पताल का काम

संबंधित समाचार