बाहर से दवाएं खरीदने के लिए मरीजों पर ना डाले दबाव: अयोध्या मंडलायुक्त नवदीप रिनवा
अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी किसानों से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लाभार्थीपरक योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करें। उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य से कहा कि मंडल के चिकित्सकों को निर्देशित किया जाए कि जो दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध हैं उनको अस्पताल से …
अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी किसानों से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लाभार्थीपरक योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करें। उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य से कहा कि मंडल के चिकित्सकों को निर्देशित किया जाए कि जो दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध हैं उनको अस्पताल से ही मरीजों को उपलब्ध कराई जाए। अनावश्यक बाहर से खरीदने के लिए मरीजों को परेशान ना करें। साथ ही दवाइयों के अपरिहार्य कारणों में उपलब्ध ना होने पर जन औषधि केंद्र से क्रय करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
रिनवा गुरुवार को शासन के महत्वपूर्ण प्राथमिकता कार्यक्रमों की अप्रैल माह की प्रगति रिपोर्ट पर आयुक्त कार्यालय में मंडलीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जनपद के सभी जिलाधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारियों से कहा कि जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तर पर तैनात अधिकारी समय पर कार्यालय में उपस्थित हों व जहां उनकी तैनाती है वहीं पर निवास भी करे, यह सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही समय-समय पर कार्यालयों में साफ-सफाई, दस्तावेजों का रखरखाव आदि का औचक निरीक्षण करें। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों को यह भी कहा कि जनपदों में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों पर कृषि, पशुपालन, आदि लाभार्थीपरक योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के कैंप लगाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ दिलाये जाने का प्रबंध प्रत्येक संपूर्ण समाधान दिवस में किया जाए।
पढ़ें-अयोध्या: जोन की समीक्षा में आईजी ने कसे पेंच, लॉ एंड आर्डर के साथ हादसों पर भी रहा फोकस
