रुद्रपुर: 12से14 वर्ष के 79.55 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिले में 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के 79.55 प्रतिशत बच्चों का वैक्सीनेशन किया गया है और 15 से 17 वर्ष के 78.49 प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगायी गई है। एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के कुल …
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिले में 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के 79.55 प्रतिशत बच्चों का वैक्सीनेशन किया गया है और 15 से 17 वर्ष के 78.49 प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगायी गई है। एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के कुल 70974 किशोर हैं। जिसमें खटीमा में 8315, सितारगंज में 8120, किच्छा में 9154, रुद्रपुर में 7409, गदरपुर में 7989, बाजपुर में 8075, काशीपुर में 11254 और जसपुर में 10658 बच्चे हैं।
जिनमें से 79.55 प्रतिशत बच्चों को पहली डोज और 43.56 प्रतिशत बच्चों को दूसरी डोज लगाई गई है। जबकि 15 से 17 वर्ष के एक लाख 13 हजार 712 किशोर हैं। जिसमें खटीमा में 15653, सितारगंज 14800, किच्छा 16280, रुद्रपुर 10672, गदरपुर 12068, बाजपुर 12942, काशीपुर 19542 और जसपुर 11755 किशोर हैं। जिनमें 78. 49 प्रतिशत किशोरों को पहली डोज और 77.38 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई गई है। वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र के 28.87 प्रतिशत युवा को बूस्टर डोज लगाई गई है।
