मुरादाबाद : प्रेमजाल में फंसा कर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
मुरादाबाद, अमृत विचार। युवती के घर आने-जाने वाले युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। जानकारी होने पर परिजनों ने युवती का रिश्ता उसी युवक के साथ कर दिया। शादी की तारीख भी तय हो गई। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। युवती के घर आने-जाने वाले युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। जानकारी होने पर परिजनों ने युवती का रिश्ता उसी युवक के साथ कर दिया। शादी की तारीख भी तय हो गई। मगर आरोपी बुलेट बाइक और नगदी मांगने लगा। इंकार पर बारात नहीं लाया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता तभी से थाने के चक्कर लगा रही है।
सात बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने डीजीपी, एडीजी, डीआईजी, भाजपा महिला मोर्चा और प्रधानमंत्री को ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई है। भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के यहां पड़ोसी गांव के युवक का आना-जाना था। इस दौरान उसने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो अपने मोबाइल से बना ली। बाद में इसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। बदमनामी के डर से युवती सब कुछ सहन करती रही। इसका पता उसके परिजनों को चला तो उन्होंने आरोपी युवक के साथ ही उसका रिश्ता तय कर दिया।
उधर, आरोपी बेरोकटोक उसके घर आने लगा। वह रात में भी रुक जाता था और युवती के साथ अवैध संबंध बनाता था।
पीड़िता के अनुसार 14 मई को निकाह की तारीख तय की गई थी, मगर आरोपी बारात नहीं लगाया। उसने फोन पर बुलेट और नगदी की मांग की। युवती ने अपने पिता की गरीबी का वास्ता भी दिया मगर आरोपी ने फोन काट दिया। शादी की सारी तैयारी धरी रह गईं। 22 मई को आरोपी का भाई उनके घर आया। परिजनों ने खाना खिलाकर उसे बिचौलिया के घर सोने के लिए भेज दिया। रात करीब एक बजे युवती के घर पुलिस पहुंची।
बताया कि उन्होंने युवक के भाई को अगुवा कर लिया है। युवती के पिता के बताने पर पुलिस बिचौलिया के घर पहुंची तो आरोपी का भाई वहां सोता हुआ मिला। आरोप है कि इसके कुछ समय बाद ही तीन लोग आए और दरवाजा खुलते ही जबरन घर में घुस गए। तीनों आरोपी उसके साथ छेड़खानी करने लगे। चीख-पुकार पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। यह देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए युवती के भाई को अगुवा करके ले गए। कार्रवाई करने पर आरोपी युवती के भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ट्वीटर पर गुहार के बाद सीओ ठाकुरद्वारा को कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : प्रवेश लेने के नाम पर प्रधानाध्यापक ने मांगे पैसे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की कारवाई
