रायबरेली : नर्सिंग होम संस्थापक का निधन
रायबरेली । सिटी नर्सिग होम के संचालक व संस्थापक का गुरुवार की सुबह लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया । नर्सिंग होम के संस्थापक रहे द्वारिका दास हसानी की उम्र 82 साल थी । इनकी मौत लगभग सुबह चार बजे हो गई । यह एक वर्ष से बीमार थे। उनके पुत्र डॉ.एन.सी.हसानी शहर के …
रायबरेली । सिटी नर्सिग होम के संचालक व संस्थापक का गुरुवार की सुबह लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया । नर्सिंग होम के संस्थापक रहे द्वारिका दास हसानी की उम्र 82 साल थी ।
इनकी मौत लगभग सुबह चार बजे हो गई । यह एक वर्ष से बीमार थे। उनके पुत्र डॉ.एन.सी.हसानी शहर के प्रमुख चिकित्सक हैं । दिवंगत के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार रायबरेली के बैकुंठ धाम आश्रम में पूरे सिंधी समाज के रीति रिजव के अनुसार हुआ। जिसमे उनके चिकित्सक पुत्र ने मुखाग्नि दी ।
अंतिम यात्रा में डॉ.एस.के.मिश्रा ,डॉ.अम्बर मिश्रा, डॉ.भूपेश सिंह नारंग, डॉ.एस.के.त्रिपाठी, डॉ.दीपक पटेल, डॉ.पवन सिंह,सोनू यादव,ज्ञानेंद्र पटेल(सोनू),आलोक श्रीवास्तव,बसपा नेता राज कुमार मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : रायबरेली: एम्स के चिकित्सक पर महिला मरीज ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, सीओ सिटी ने शुरू की जांच
