हरदोई : पुलिस ने 10 हजार के ईनामी ड्रग माफिया को दबोचा
हरदोई। ड्रग माफिया अपने गैंग के साथ नई पीढ़ी को मौत के मुंह में धकेलने के गैर-कानूनी काम को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उस पर 10 हज़ार का ईनाम रखा था। बघौली पुलिस ने ईनामी ड्रग माफिया को आपरेशन पाताल के तहत गिरफ्तार करते हुए उसके पास से नशीला पाउडर बरामद किया है। …
हरदोई। ड्रग माफिया अपने गैंग के साथ नई पीढ़ी को मौत के मुंह में धकेलने के गैर-कानूनी काम को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उस पर 10 हज़ार का ईनाम रखा था। बघौली पुलिस ने ईनामी ड्रग माफिया को आपरेशन पाताल के तहत गिरफ्तार करते हुए उसके पास से नशीला पाउडर बरामद किया है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया है कि बघौली पुलिस बुधवार को बघौली चौराहा पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच मुखबिर से खबर लगी कि 10 हज़ार का ईनामी ड्रग माफिया नफीस अहमद खजुरमई तिराहे पर किसी फिराक में खड़ा हुआ है। एसएचओ बघौली सोमपाल गंगवार अपनी टीम में शामिल एसआई श्यामू कनौजिया, कांस्टेबिल मोनू कुमार, शाकिर अली और हरेंद्र शर्मा के साथ घेराबंदी करते हुए नफीस अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी खजांची टोला कोतवाली शहर को गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से 110 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। पुलिस से हुई पूछताछ में नफीस ने कुबूल किया कि वह अपने गैंग में शामिल ओमनारायण कश्यप उर्फ गोलू, विकास जायसवाल उर्फ निप्पी और छोटू कश्यप उर्फ करिया के साथ ड्रग जैसे गैर-कानूनी धंधे को अंजाम दे रहा था। एसपी के मुताबिक नफीस के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें : हल्द्वानी: ड्रग माफियाओं ने उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर बनाया नया ठिकाना
