बदायूं: बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख की धोखाधड़ी
अमृत विचार, बदायूं। एक बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक के साथ दो लाख की धोखाधड़ी हो गई। उन्होंने बैंक में चपरासी पद पर नौकरी के लिए रुपये दिए थे। एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी …
अमृत विचार, बदायूं। एक बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक के साथ दो लाख की धोखाधड़ी हो गई। उन्होंने बैंक में चपरासी पद पर नौकरी के लिए रुपये दिए थे। एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का क्रम नहीं थम रहा है। आए दिन कोई न कोई शिकार हो रहा है।
कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव बैन निवासी परशुराम पुत्र तेजपाल ने शहर के मोहल्ला लालपुल पर शिमला मेडिकल स्टोर के पीछे रहने वाले वीर सिंह से बात की थी। वीर सिंह ने एक बैंक में चपरासी पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। कहा था कि वह आसानी से बैंक में नौकरी लगवा देगा। परशुराम ने वीर सिंह को कई किश्तों में दो लाख रुपये दिए थे। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगवाई।
कई बार कहने के बाद भी रुपये वापस नहीं लौटाए। वीर सिंह ने परशुराम को बरेली निवासी किसी युवक से भी मिलवाया था। कहा था कि वह संबंधित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी हैं। परशुराम ने एसएसपी से शिकायत करके बताया कि उनके पास वीर सिंह को रुपये देने वाला वीडियो है। परशुराम ने कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी वीर सिंह पर कोतवाली सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: घर से नाराज होकर निकले किशोर ने खुद को बताया अनाथ
