बरेली: शहामतगंज में बंद अस्पताल को खुलवाने हेतु मेयर ने डिप्टी सीएम को भेजा पत्र
अमृत विचार, बरेली। अस्पताल के लिए दान की गई जमीन पर अस्पताल खुलवाने की मांग को लेकर 55 साल से संघर्ष कर रहे दानदाता के परिजन को राहत देते हुए मेयर डा. उमेश गौतम ने डिप्टी सीएम और चिकित्सा मंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजा है। उन्होंने डिप्टी सीएम को भेजे पत्र में उन्होंने कहा …
अमृत विचार, बरेली। अस्पताल के लिए दान की गई जमीन पर अस्पताल खुलवाने की मांग को लेकर 55 साल से संघर्ष कर रहे दानदाता के परिजन को राहत देते हुए मेयर डा. उमेश गौतम ने डिप्टी सीएम और चिकित्सा मंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजा है। उन्होंने डिप्टी सीएम को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि बंद अस्पताल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलवाकर जनता को राहत दी जा सकती है।
दानदाता के परिजन पीयूष अग्रवाल द्वारा की गई 55 साल की पत्रावलियों को संलग्न करते हुए मेयर ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को भेजे पत्र में कहा है कि 1967 तक दान की जमीन पर अस्पताल चलाया गया। इसके बाद उसे बंद कर दिया गया। यह जमीन नगर निगम ने जिला परिषद को लीज पर दी थी, लेकिन जिला परिषद (अब जिला पंचायत )ने लीज की शर्त का उल्लघंन करते हुए अस्पताल की जमीन पर दुकानें खुलवा दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी अस्पताल के लिए दान की गई भूमि पर दानदाता के परिजन के इच्छानुसार उसका नामकरण करने की घोषणा की है। ऐसे में दान की गई भूमि पर बंद अस्पताल खुलवाने की मांग मेयर ने डिप्टी सीएम से की है।
ये भी पढ़ें- बरेली: सीएमओ ने सेवा अस्पताल को किया सील
