बरेली: बरेलवी मुसलमानों को नजरअंदाज कर रहे हैं अखिलेश- मौलाना शहाबुद्दीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन तंजीम उलेमा-ए-इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सुन्नी- सूफी बरेलवी मुसलमानों को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा के चुनाव में बरेलवी विचार धारा के लोगों को टिकट न देकर नजरअंदाज किया और अब राज्य …

अमृत विचार, बरेली। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन तंजीम उलेमा-ए-इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सुन्नी- सूफी बरेलवी मुसलमानों को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा के चुनाव में बरेलवी विचार धारा के लोगों को टिकट न देकर नजरअंदाज किया और अब राज्य सभा के चुनाव में भी बरेलवी मसलक से जुड़े किसी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया।

जबकि पूरे प्रदेश में बरेलवियों की 80 फीसद आबादी है। अखिलेश यादव की बरेलवियों की अनदेखी करने की नीति चिंताजनक है। भविष्य में बरेलवी समाजवादी पार्टी के साथ आने को लेकर विचार करेंगे। मौलाना ने कहा कि अखिलेश यादव ने दारूलउलूम देवबंद जिला सहारनपुर और मदरसा नदवतुल उलेमा लखनऊ का कई बार दौरा किया।

अपने शासन काल में आर्थिक मदद भी की, मगर उन्होंने सुन्नियों के सबसे बड़े मरकज बरेली को क्यों नजरअंदाज किया। राज्यसभा में उत्तर प्रदेश की बहुसंख्यक आबादी वाले बरेलवी व्यक्ति को क्यों नहीं भेजा। इसका खामियाजा उन्हें चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: मारपीट करने वाले नेता कांग्रेस से होंगे निलंबित

संबंधित समाचार