बाराबंकी : घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसको बेरहमी से पीटा। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुर्सी …

बाराबंकी। एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसको बेरहमी से पीटा। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कुर्सी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को  तहरीर में बताया है कि उसका पति एक फैक्टरी में नौकरी करता है। वह घर पर अकेली थी‌ पति ड्यूटी के लिए गए थे। इसी का फायदा उठा कस्बा निवासी जुनैद उसके घर में घुस गया। अकेली पाकर आरोपित ने महिला को दबोच लिया। इस दौरान उसने दरवाजा अंदर से बंदकर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।

उसके विरोध करने पर पिटाई करते हुए उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित देख लेने की धमकी देकर फरार हो गया। कुर्सी कोतवाल रामचंद्र सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : रायबरेली: महिला को ब्लैकमेल कर सिपाही ने किया दुष्कर्म, महिला आयोग और पुलिस कर रही जांच

संबंधित समाचार