बरेली: रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज कुपोषित मरीजों को देगा मुफ्त आहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में आने वाले क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को कुपोषण रहित करने के लिए संस्थान द्वारा 14 रोगियों को गोद लिया गया। उन्हें पोषक आहार का भी वितरण किया गया। …

अमृत विचार, बरेली। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में आने वाले क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को कुपोषण रहित करने के लिए संस्थान द्वारा 14 रोगियों को गोद लिया गया। उन्हें पोषक आहार का भी वितरण किया गया।

इस दौरान प्रबंधन ने कुपोषण का दंश मिटाने में सहयोग करते हुए हर माह मरीजों को पोषक आहार मुफ्त वितरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन चेस्ट एंड टीबी विभाग की डा. चिंकिता अग्रवाल ने किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भूषण कुमार, प्रशासनिक अधिकारी डा. फैज शमसी, चेस्ट एवं टीबी विभाग के डा. मो. जावेद खान, डा. ऋषि कुमार सैनी, डा. पियाली सरकार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: सीएमओ ने सेवा अस्पताल को किया सील

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात