रायबरेली: हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर की आत्महत्या, युवक की प्रेमिका भी अपने घर पर मिली गंभीर रूप से घायल
रायबरेली। जिले की लालगंज कोतवाली के एक गांव में बड़ी सनसनीखेज वारदात हुई है। गांव के हिस्ट्रीशीटर युवक ने अपनी ट्यूबवेल में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जबकि गांव की उसकी प्रेमिका किशोरी भी अपने घर की छत पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया …
रायबरेली। जिले की लालगंज कोतवाली के एक गांव में बड़ी सनसनीखेज वारदात हुई है। गांव के हिस्ट्रीशीटर युवक ने अपनी ट्यूबवेल में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जबकि गांव की उसकी प्रेमिका किशोरी भी अपने घर की छत पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव चंद्रिका बक्स का पुरवा मजरे अंबारा पश्चिम का है। गांव का युवक नरेंद्र यादव उर्फ मोदी पुत्र दिनेश यादव हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध एक साल पहले गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने कार्रवाई की थी। तब से बह हरियाणा प्रांत के किसी शहर में रहता था। एक दिन पहले ही वह गांव आया था।
बताते हैं कि गुरुवार की रात वह ट्यूबवेल में सोने गया था। जहां से उसने रात में दो बजे अपनी मां को फोन किया और कहा कि जल्दी ट्यूबवेल पर आ जाओ , उसके पास समय बहुत कम है। जब तक उसकी मां ट्यूबवेल पर पहुंचती उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी और ट्यूबवेल पर दौड़कर पहुंची तो नरेंद्र का शव पड़ा हुआ था। उसकी कनपटी में गोली लगी थी।
पास ही एक तमंचा भी पड़ा हुआ था। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव की कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। जिले से फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किया है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है।
मृत युवक का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की अपने घर के छत पर गंभीर घायल अवस्था में मिली है। उसके कान में गहरा घाव है। लड़की अचेत है।
वहीं पर एक पानी की बोतल और दुकान में निर्मित गुझिया भी मिली है। ऐसा समझा जा रहा है कि युवक रात में लड़की से मिलने उसके घर की छत पर गया था। जहां पर उसका लड़की से विवाद हुआ और उसने किसी औजार से लड़की के कान पर वार कर दिया। जिससे लड़की अचेत होकर गिर गई। जहां से वापस अपनी ट्यूबवेल में उसने खुद को गोली मार ली।
