आगरा: ताजनगरी में आज हल्की बारिश के आसार, कल से फिर बदलेगा मौसम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। गुरुवार को गर्मी के बाद शुक्रवार को फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है। ऐसे में गर्मी से निजात मिलने की संभावना है। तापमान में कमी रहेगी। बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने हल्के बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की …

आगरा। गुरुवार को गर्मी के बाद शुक्रवार को फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है। ऐसे में गर्मी से निजात मिलने की संभावना है। तापमान में कमी रहेगी। बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

शुक्रवार को मौसम विभाग ने हल्के बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा तापमान में भी कमी रह सकती है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 से 30 मई तक बादल साफ रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। तापमान भी 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जून में बारिश की संभावना जताई गई है। जून के पहले सप्ताह में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। प्री मानसून दस्तक दे सकता है।

पढ़ें- मेरठ का अधिकतम तापमान 10 डिग्री गिरा, आसपास के जिलों में भी साफ रहेगा मौसम

संबंधित समाचार